छत्तीसगढ़
किराना दुकान में चोरी, नकदी और खाने-पीने के सामान ले भागे चोर
Nil dhankar
6 April 2022 12:40 PM IST

x
रायपुर। जल विहार कॉलोनी स्थित किराना दुकान में चोरी का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत संचालक ने तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई है. और पुलिस को बताया कि रोज की भांति दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह जल विहार कॉलोनी के रहने वाले नरेन्द्र ने बताया कि किराना दुकान का शटर उखडा हुआ है.
जिसकी सूचना पर दुकान पहुंचा तो दुकान का शटर का एक साईड उखडा हुआ था. फिर सामान चेक किया तो कोल्ड्रींक, साबुन, सर्फ, फ्रुटी, गुखाडू, बिस्किट, तेल तथा गल्ला मे रखे नगदी 05 हजार रूपये नही था. वही दुकान संचालक की शिकायत पर पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है.
Next Story





