छत्तीसगढ़
बिलासपुर में चोरों का आतंक, CAF आरक्षक के घर और सरकारी स्कूल में चोरी
Shantanu Roy
23 July 2026 6:29 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। बेखौफ चोर अब आम लोगों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों और सरकारी संस्थानों को भी निशाना बना रहे हैं। बिलासपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की दो बड़ी वारदातें सामने आई हैं। एक घटना में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के आरक्षक के सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी और चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए, जबकि दूसरी घटना में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला से एलईडी टीवी और एंप्लीफायर चोरी कर लिया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना सकरी क्षेत्र की है, जहां दूसरी बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में पदस्थ आरक्षक प्रेमलाल यादव के बिरकोना स्थित मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, घटना के समय मकान में रहने वाले किरायेदार किसी काम से बाहर गए हुए थे। 18 जुलाई की शाम किरायेदार घर बंद कर चले गए थे। इसी दौरान रात में अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
19 जुलाई की सुबह जब किरायेदार वापस लौटे तो उन्हें घर के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला। कमरे और पेटी के ताले टूटे हुए थे। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी आरक्षक प्रेमलाल यादव को दी। जांच करने पर पता चला कि पेटी में रखे करीब 5 हजार रुपये नकद चोरी हो चुके थे। इसके बाद आरक्षक ने अपने हिस्से के कमरे की जांच की तो वहां भी चोरी होने की पुष्टि हुई। चोरों ने पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी आठ पुरानी चांदी की चूड़ियां और नकदी पार कर दी थी। आरक्षक की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वहीं चोरी की दूसरी घटना शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोरमी में सामने आई है। यहां भी अज्ञात बदमाशों ने स्कूल को निशाना बनाया।
जानकारी के अनुसार, चोरों ने स्कूल के मेन चैनल गेट को नीचे से फैलाकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने स्कूल के अलग-अलग कमरों के ताले तोड़ दिए और वहां रखे सामानों की तलाश की। चोर कक्षा तीसरी में लगाया गया एलईडी टीवी और दूसरे कमरे में रखा एंप्लीफायर चोरी कर ले गए। स्कूल के प्रधान पाठक सकल राम धीरज ने बताया कि 14 जुलाई की शाम स्कूल बंद कर सभी कर्मचारी अपने घर चले गए थे। अगले दिन सुबह स्कूल पहुंचने पर सफाई कर्मचारी विनोद गहरवार ने ताला टूटा होने की जानकारी दी। इसके बाद स्कूल पहुंचकर जांच की गई तो चोरी की घटना सामने आई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों चोरी की घटनाओं में आरोपियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा पुराने चोरी के मामलों में शामिल संदिग्धों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Tagsबिलासपुर समाचारबिलासपुर अपराधछत्तीसगढ़ समाचारचोरी का मामलाघर में चोरीस्कूल में चोरीसीएएफ कांस्टेबलसीएएफ जवानपुलिस जांचअपराध समाचारचोरी की घटनाबीर कोना चोरीसकरी पुलिससरकारी स्कूल चोरीएलईडी टीवी चोरीएम्पलीफायर चोरीसीसीटीवी जांचअज्ञात चोरपुलिस कार्रवाईछत्तीसगढ़ अपराधसीजी अपराध समाचारचोरी की जांचचांदी के आभूषण की चोरीनकदी चोरीस्कूल सुरक्षारात्रि गश्तअपराधीएफआईआर दर्जपुलिस केसचोरीबिलासपुर चोरीसीएएफ आरक्षकचोरों पर कार्रवाईअज्ञात चोरीचोरी की चोरीअपराध दर्जबिलासपुर पुलिसBilaspur NewsBilaspur CrimeChhattisgarh NewsTheft CaseBurglarySchool TheftCAF ConstableCAF PersonnelPolice InvestigationCrime NewsTheft IncidentBir Kona TheftSakri PoliceGovernment School TheftLED TV TheftAmplifier TheftCCTV InvestigationUnknown ThiefPolice ActionChhattisgarh CrimeCG Crime NewsTheft InvestigationSilver Jewelry TheftCash TheftSchool SecurityNight PatrolCriminalFIR RegisteredPolice CaseTheftBilaspur TheftAction Against ThievesUnsolved TheftCrime RegisteredBilaspur Police.
Next Story





