भारत

VIDEO: राहुल गांधी के आवास पर बड़ी बैठक, बसें भी पहुंचीं

jantaserishta.com
23 July 2026 6:06 PM IST
VIDEO: राहुल गांधी के आवास पर बड़ी बैठक, बसें भी पहुंचीं
x
सांसदों का जमावड़ा.

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, जेबी माथेर और पीजीवी समेत कई विपक्षी नेता राहुल गांधी के आवास पहुंच चुके हैं. परिणीति शिंदे और शफी परम्बिल भी राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे हैं. आरजेडी सांसद संजय यादव भी वहां पहुंच गए हैं. राज्यसभा सांसदों का भी पहुंचना जारी है. प्रमोद तिवारी, अखिलेश प्रसाद सिंह और इमरान प्रतापगढ़ी समेत कई सांसद राहुल गांधी के आवास पहुंच चुके हैं. इस बीच राहुल गांधी के आवास पर बसें भी पहुंच गई हैं और अन्य विपक्षी सांसदों के भी वहां पहुंचने का सिलसिला जारी है.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 24 जुलाई को कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करने के लिए कोलकाता पुलिस से अनुमति मांगी है. हालांकि, अब तक पुलिस की ओर से प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी गई है. CJP की ओर से अनुमति मिलने का इंतजार किया जा रहा है.
नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच बातचीत को लेकर गतिरोध बना हुआ है. एक तरफ जहां सरकार गतिरोध समाप्त करने के लिए बातचीत की मेज पर आने की अपील कर रही है, वहीं दूसरी तरफ CJP ने अपनी शर्त रख दी है. इसके साथ ही सीजेपी ने शुक्रवार को देशव्यापी प्रदर्शन की अपील की है.
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका ने साफ किया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आवास या मंत्रालय में कोई बैठक नहीं होगी. आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सरकार के प्रस्ताव का जवाब देते हुए कहा कि नड्डा के घर पर कोई बैठक नहीं होगी. उन्होंने कहा कि अगर बातचीत करनी है तो यह जंतर-मंतर या किसी बीच की जगह पर हो सकती है.
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजस्थान की पूर्व अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल का जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि राजस्थान में गहलोत सरकार के दौरान अकेले 19 पेपर लीक के मामले सामने आए थे. जोशी ने यह भी दावा किया कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी स्वीकार किया था कि तमाम कोशिशों के बावजूद पेपर लीक को रोका नहीं जा सका.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने छात्र आंदोलन और पेपर लीक विवाद पर कहा कि सरकार इस मुद्दे को लेकर संवेदनशील है. उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है और अब फास्ट-ट्रैक कोर्ट के जरिए उन्हें जल्द सजा दिलाई जाएगी. उनके मुताबिक, यदि सरकार इस पर प्रतिक्रिया नहीं देती तो विपक्ष के सवाल उठाने को समझा जा सकता था, लेकिन सरकार ने पहले ही इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी थी.
जंतर-मंतर के पास ड्यूटी पर जाते समय हमले में घायल हुए दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर नंद किशोर सिंह ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी दी.
मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने छात्र आंदोलन को अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा बताया है. उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन में केवल 10% छात्र हैं और विपक्ष इस मुद्दे का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story