छत्तीसगढ़

घर में घुसे थे चोर और पहुंच गया मालिक, 3 शातिर गिरफ्तार

Nil dhankar
30 Nov 2025 9:28 AM IST
घर में घुसे थे चोर और पहुंच गया मालिक, 3 शातिर गिरफ्तार
x
छग

बिलासपुर. सरकंडा क्षेत्र के एक मकान में घर के अंदर से चार्जिग में लगे मोबाइल व बैग में रखे नगदी रकम को चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया है. सरकंडा पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अब्यय भारतीय शोखावत राजपूत जैन 53 वर्ष निवासी भाठापारा खमतराई ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28 नवम्बर की रात्रि करीब 12.30 बजे ऑटो चलाकर अपने घर पहुंचा.

तो घर के सामने एक लड़क खड़ा था जो इसे आते देखकर भाग गया. घर अंदर जाकर देखा तो इसका मंझला भाई राजू जैन अपने रूम में सोया हुआ था, दो लड़के इसके कमरा अंदर घुसकर बैग को खंगाल रहे थे. जो उसे देखकर दोनो लड़के घर से निकलकर भाग गये, उनके भागने के बाद बैग को चेक किया तो बैग में रखे 2000 रू. नगदी रकम एवं एक मोबाइल चार्जर सहित चोरी कर ले गये हैं. प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध कर पुलिस ने तत्कल आरोपियों की पतासाजी की. तो सूचना मिली कि एक लड़का मोबाइल बेचने के लिए खमतराई में ग्राहक का तलाश करते घूम रहा है.

जिस पर थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम ने उत्तम साहू उर्फ सिद्धू साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने अपने साथी अजय चौहान एवं रेहान खान के साथ मिलकर प्रार्थी के घर से मोबाइल एवं नगदी रकम चोरी करना स्वीकार किया. जिसके मेमोरण्डम के आधार पर चोरी के मोबाइल बरामद कर इसके साथी अजय चौहान एवं रेहान खान को घर से गिरफ्तार कर कब्जे से मोबाइल एवं नगदी रकम 2000रू बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.


Next Story
null