छत्तीसगढ़

हनुमान मंदिर में चोर का उत्पात दूसरी बार, चांदी मुकुट गायब

Nilmani Pal
19 Jan 2026 3:44 PM IST
हनुमान मंदिर में चोर का उत्पात दूसरी बार, चांदी मुकुट गायब
x
छग

बालोद। गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम कमरौद स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में एक बार फिर चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर में विराजमान हनुमान जी की मूर्ति से चांदी के दो मुकुट और अन्य सिंगार सामग्री चोरी कर ली और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कमरौद हनुमान मंदिर में चोरी की यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी मंदिर में इसी तरह की चोरी हो चुकी है, जिससे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर के पुजारी ने गुण्डरदेही थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया, शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मंदिर परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।


Next Story
null