छत्तीसगढ़

चोरों ने मुख्यमंत्री के OSD के घर बोला धावा

Nil dhankar
14 July 2025 4:09 PM IST
चोरों ने मुख्यमंत्री के OSD के घर बोला धावा
x

रायपुर/सूरजपुर। सीएम विष्णुदेव साय के OSD के सुने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने चांदी के लक्ष्मी- गणेश मूर्ति चांदी के 11 सिक्के समेत 40 हजार कैश पर हाथ साफ कर गए। OSD रवि मिश्रा के माता- पिता 2 दिन के लिए रायपुर गए थे तभी यह चोरी हुई है। पूरा मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र के 2A कॉलोनी का है। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर मौजूद है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिला के बिश्रामपुर ऑफिसर कॉलोनी में जीएम बंगला के पीछे डबल स्टोरी मकान में मुख्यमंत्री के ओएसडी रवि मिश्रा रहते थे। कई दिनों से वह रायपुर शिफ्ट हो गए थे। इस मकान में उनके माता-पिता रहते थे, जो दो दिन पहले ही मकान में ताला बंद कर रायपुर गए हुए थे। चोरों ने इसी सूनेपन का फायदा उठाकर मुख्य द्वार का ताला तोड़ अंदर प्रवेश किया और मकान के अंदर अलमीरा एवं दीवान पलंग में तोडफ़ोड़ करते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैकरा ने बताया कि सूने मकान में चोरी की वारदात हुई है, जिसमें हर एंगल से जांच पड़ताल की जा रही है और डॉग स्चयड, फोरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर।

Next Story
null