
x
कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंप हाउस इलाके में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। अटल आवास से आबकारी वेयर हाउस तक के क्षेत्र में एक महीने के भीतर कई घरों को चोरों ने निशाना बनाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पंप हाउस अटल आवास से लेकर आबकारी वेयरहाउस तक के इलाके में चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बीती रात शिव शंकर नामक निवासी के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
उन्होंने इसकी शिकायत सीएसईबी चौकी में दर्ज कराई है। वहीं, पास ही रहने वाले अरविंद कुमार ने बताया कि 15 दिन पहले जब वे परिवार सहित शादी में गए थे, तभी उनके घर में भी चोरी हुई थी। शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
मनोज कुमार ने भी 19 मार्च को चोरी की घटना की जानकारी दी। उनके घर से नकदी, मोबाइल और अन्य सामान चोर ले गए थे।
Next Story





