
x
छग
बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने लूटपाट की दो वारदातों क करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से सफेद इनोवा कार, बजाज पल्सर बाइक और ₹3,000 नकद बरामद किया गया. घटना 9-10 अगस्त की दरम्यानी रात की है, जब पहले वारदात में प्रार्थी से बाइक लूटी गई और उसी बाइक से दूसरी वारदात में ₹9,000 की लूट हुई. पूछताछ में आरोपियों ने दोनों घटनाओं को कबूल किया. मामले में BNS की धारा 309(6) के तहत कार्रवाई जारी है.
रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने गई महिला के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उसके पास से सोने का लॉकेट, कान के टॉप्स, सोने के मोती और ₹5,000 नगद समेत करीब ₹50,000 का सामान बरामद किया. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चकरभाठा थाना क्षेत्र में हुई इस चोरी का पर्दाफाश किया.
Next Story





