छत्तीसगढ़

इन कर्मचारियों को भी मिलेगा 53 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ

Nilmani Pal
21 Jun 2025 4:25 PM IST
इन कर्मचारियों को भी मिलेगा 53 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ
x
छग

रायपुर। केंद्र की मोदी सरकार अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया है। छत्तीसगढ़ की साय सरकार भी केंद्र सरकार के नक्शे कदम पर चलते हुए राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत कर दिया है। यानी छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी अब केंद्रीय कर्मचारियों के सामान ही महंगाई भत्ता मिल रहा है। वहीं अब छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों को भी अब 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

दरअसल, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी नागरिक आपूर्ति निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित निगम मुख्यालय में संचालक मंडल की 95वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निगम कर्मचारियों के हित में कई निर्णय लिए गए।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लेखों का अंतिमीकरण कर वित्तीय पत्रकों को अनुमोदित किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नागरिक आपूर्ति निगम के बजट का संचालक मंडल द्वारा अनुमोदन किया गया। बैठक में मार्च 2025 से शासन द्वारा घोषित महंगाई भत्ते में वृद्धि को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

Next Story
null