छत्तीसगढ़

CG कांग्रेस में होंगे सबसे बड़े बदलाव, पार्टी के नेता का दावा

Nilmani Pal
18 July 2024 1:22 AM GMT
CG कांग्रेस में होंगे सबसे बड़े बदलाव, पार्टी के नेता का दावा
x

रायपुर/दिल्ली Raipur/Delhi। लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद कांग्रेस Congress की नजर चार राज्यों के विधानसभा चुनाव पर है। हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में चुनाव रणनीति को अंतिम रूप देने के साथ पार्टी दूसरे राज्यों में भी संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुटी है। इसके तहत पार्टी कई प्रदेशों में अध्यक्षों के साथ कार्यकारिणी और जिला स्तर पर संगठन में बदलाव कर सकती है।

Chhattisgarh Congress कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में खराब या उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने वाले राज्यों में कारणों पर विचार करने के लिए समितियों का भी गठन किया है। इन समितियों की रिपोर्ट के आधार पर संगठन में बदलाव हो सकते हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि जिम्मेदारी तय करते हुए बदलाव किए जाएंगे। करीब आधा दर्जन प्रदेश अध्यक्षों के साथ कई प्रभारी भी बदल सकते हैं। Chhattisgarh

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा सहित कई राज्यों में बेहतर प्रदर्शन किया है। ऐसे में इन प्रदेशों के अध्यक्ष फिलहाल अपने पदों पर बरकरार रह सकते हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सबसे बड़े बदलाव छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हो सकते हैं। इन प्रदेशों में पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी के साथ जिला स्तर पर भी बदलाव कर सकती है।

Next Story