छत्तीसगढ़

अगले 4 दिन कहीं हल्की तो कहीं ज्यादा बारिश होगी

Nil dhankar
9 July 2026 9:00 AM IST
अगले 4 दिन कहीं हल्की तो कहीं ज्यादा बारिश होगी
x
छग

रायपुर। छत्तीसगढ़ का मौसम इन दिनों बदला-बदला सा है। कहीं बारिश हो रही है, तो कहीं आसमान में बादल छाए हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 4 दिन पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक से दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर बुधवार को हल्की से मध्यम वर्षा हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान रायपुर में 32.0 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अब तक का सब डिविजनल मौसमी वर्षा सामान्य से 17 प्रतिशत कम है।

मौसम विभाग ने आज राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरिया, कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर चांपा, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव और कांकेर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

Next Story