छत्तीसगढ़

CG के गांव में शिवलिंग स्थापना के दौरान छाया मातम

Nil dhankar
15 July 2024 1:51 PM IST
CG के गांव में शिवलिंग स्थापना के दौरान छाया मातम
x
बच्ची की मौत

बालोद balod news. जिले में 8 साल की मासूम बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गई है. यह मामला निपानी गांव Nipani Village का है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. मिली जानकारी के मुताबिक, गांव में शिवलिंग स्थापना के कार्यक्रम में लोहे का टेंट लगाया गया था, जिस पर करंट आ गया. खेलते समय लोहे की टेंट की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत हो गई. मृतक मासूम बच्ची का नाम मोनिका साहू बताया जा रहा है. पुलिस घटना की जांच कर रही.

chhattisgarh news मृतिका मोनिका साहू 8 साल की है. वह शिवनंद साहू की बेटी है. मोनिका स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल निपानी में कक्षा दूसरी में पढ़ती थी. हादसे के बाद गांव में मातम छा गई है. वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. chhattisgarh

Next Story