भारत

दिल्ली में पीएम मोदी से मिले झारखंड सीएम हेमंत सोरेन

jantaserishta.com
15 July 2024 1:44 PM IST
दिल्ली में पीएम मोदी से मिले झारखंड सीएम हेमंत सोरेन
x
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उनकी तस्वीरें पीएमओ के सोशल मीडिया हैंडल पर जारी की गई हैं। हेमंत सोरेन ने भी अपने एक्स अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट करते हुए इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है।
माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान झारखंड से संबंधित कुछ विषयों पर सामान्य चर्चा हुई है। 4 जुलाई को सीएम पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन की प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात थी। सोरेन आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलने वाले हैं। इसके पहले उन्होंने शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की थी। इन मुलाकातों के दौरान उनकी पत्नी और झामुमो की विधायक कल्पना सोरेन भी साथ रहीं।
हेमंत सोरेन शनिवार से ही झारखंड से बाहर हैं। उन्होंने रविवार को वाराणसी में बाबा विश्वनाथ मंदिर और विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना की थी। बता दें कि सोरेन को 31 जनवरी को ईडी ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। करीब पांच महीने तक जेल में रहने के बाद 28 जून को उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। जेल से बाहर आने के बाद सातवें दिन 4 जुलाई को उन्होंने एक बार फिर सीएम पद की शपथ ली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story