छत्तीसगढ़
कांग्रेस MLA और पुलिसकर्मियों के बीच हुई नोकझोंक, जबरदस्ती दुकान बंद कराने पर विवाद
Nil dhankar
21 Sept 2024 10:59 AM IST

x
रायगढ़ raigarh news। रायगढ़ में दुकान बंद कराने पहुंचे कांग्रेस नेताओं की पुलिस से झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता दुकानदारों पर दुकान बंद करने का दबाव बना रहे थे, जिसका पुलिस ने विरोध किया। इसके बाद विधायक प्रकाश नायक और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति पैदा हो गई। chhattisgarh news
बता दें कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा के लोहारिडीह में हुए हत्या और आगजनी की घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस नेता सुबह से ही सड़कों पर उतरकर बाजार बंद करवा रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ बंद का कुछ खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। chhattisgarh
जबकि रायपुर में खुद पीसीसी चीफ दीपक बैज बाजार पहुंचकर व्यापारियों से अपील कर रहे हैं। वहीं, जहां घटना हुई है यानि कवर्धा में भी बंद का कुछ खास असर देखने को नहीं मिला।
Next Story





