भारत

Murder का LIVE वीडियो, कोर्ट में गवाही से पहले युवती के भाई को उतारा गया मौत के घाट

jantaserishta.com
21 Sept 2024 10:53 AM IST
Murder का LIVE वीडियो, कोर्ट में गवाही से पहले युवती के भाई को उतारा गया मौत के घाट
x
देखें VIDEO.
कानपुर: यूपी के कानपुर में एक युवक को घर से खींचकर चौराहे पर पीट-पीटकर मार डाला गया। रतनलाल नगर में इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले हिस्‍ट्रीशीटर के भाई हैं। दोनों आरोपी 15 दिन पहले ही जेल से छूटे हैं। जिस मामले में दोनों जेल गए थे उसमें मृतक की एक बहन गवाह है। आरोपियों ने गुरुवार रात को भी उनके घर पर हमला किया था। घर पर हुए हमले की शुक्रवार दोपहर गोविंदनगर थाने में शिकायत कर लौट रहीं दो बहनें घर भी नहीं पहुंचीं कि उनके भाई की हत्‍या कर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर देर रात चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
महादेव नगर बस्ती निवासी गांजा तस्कर विकास उर्फ मैडी गोविंदनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। फिलहाल वह जेल में है। उसके भाई विक्रम, विवेक व विनय पर भी आधा दर्जन से अधिक मुकदमे हैं। मैडी व उसके भाई पड़ोस में रहने वाले 30 वर्षीय साहिल व उसकी बहनों मुस्कान, मोनी, सोनी, मोहिनी पर कई बार हमला कर चुके हैं। बीते वर्ष साहिल पर कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में मैडी और उसके भाइयों को जेल भेजा गया था। 15 दिन पहले ही विक्रम और विवेक जेल से छूटे थे, विनय बाहर था।
मुस्कान ने बताया कि मामले की 24 सितंबर को कोर्ट में गवाही है जिसमें वह गवाह है। जेल से आने के बाद आरोपित गवाही न देने का दबाव बना रहे थे। गुरुवार रात आरोपितों ने घर पर हमला किया था। शुक्रवार को मुस्कान और मोनी शिकायत करने थाने गई थीं तभी सहिल को सीटीआई नहर के पास विक्रम, विवेक, विनय ने साथी अक्षय और प्रीतम के साथ घेर लिया। रॉड व धारदार हथियार से पीट-पीट मार डाला। एसीपी अंजली विश्वकर्मा ने बताया कि देर रात पुलिस ने विक्रम विवेक, अक्षय और प्रीतम को गिरफ्तार कर लिया। विनय की तलाश जारी है।
सीटीआई नहर के पास हुई दुस्साहसिक वारदात का एक वीडियो भी शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें एक युवक पूरी वारदात मोबाइल में कैद कर रहा है। एक राहगीर के पूछने पर कह रहा है.. ये तो मैडी का भाई है..उसे आज वो मार डालेगा...। राहगीर कहता है कोई तो बचाए उसे जाकर... तो वीडियो बनाने वाला युवक डरते हुए कहता है चुपचाप वीडियो बनाने दो वर्ना तुम भी लपिट जाओगे...। यह उसका विकास उर्फ मैडी को लेकर खौफ था । इस वीडियो में कई राहगीर भी जाते दिख रहे हैं। काले रंग की शर्ट पहना युवक जमीन पर पड़े युवक के सिर पर रॉड मारते दिख रहा है। 16 सेकेंड का यह वीडियो वारदात बताया गया। हालांकि हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते है।
मुस्कान की ओर से दर्ज की गई एफआईआर में उसने बताया है कि साहिल अपने दोस्त नटवर के साथ गया था। वारादत के बाद से वह भी गायब है। मुस्कान ने विक्रम, विवेक, विनय, अक्षय और विशाल के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है।
बीते वर्ष हिस्ट्रीशीटर और उसके भाइयों ने मुस्कान के परिवार पर हमला किया था। सूचना पर तत्कालीन रतनलाल नगर चौकी इंचार्ज शुभम सिंह फोर्स सहित मौके पर पहुंचे थे तो आरोपितों ने पुलिस का घेराव कर लिया था। पुलिस आगे बढ़ी तो पथराव भी किया था, जिसमें कुछ पुलिस कर्मियों को चोंटें भी आई थीं।
साहिल की बहन मुस्कान का भी एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह बच्चों के साथ कमरे में बैठी है। जब उससे साहिल के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि मैडी और उसके भाइयों ने पहले उसके एक भाई की हत्या की और दूसरे को जेल भिजवा दिया। वह थाने में शिकायत कर लौट रही थी तभी उसे सूचना मिली की भाई साहिल की भी उन्होंने हत्या कर दी है। मैंने तो अभी तक अपने भाई को देखा भी नहीं है।
कुछ दिन पहले जेल से बाहर आए दो आरोपितों और शातिर पर पुलिस की निगरानी होनी चाहिए थी। मगर चौकी से लेकर थाने तक पुलिस ने न ही आरोपितों की निगरानी की और न ही इन्हें लेकर कोई इंटेलीजेंस इनपुट इकह्वा किया, जबकि आरोपी गवाह को लगातार धमका रहे थे। पुलिस अगर इनपर बराबर निगरानी कर रही होती तो सम्भव है कि यह घटना न होती।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story