छत्तीसगढ़

नशीली पदार्थों की तस्करी के मुद्दे पर आज सदन में हंगामे के आसार

Nil dhankar
17 Dec 2025 8:56 AM IST
नशीली पदार्थों की तस्करी के मुद्दे पर आज सदन में हंगामे के आसार
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का बुधवार को चौथा दिन है. आज प्रश्नकाल में डिप्टी सीएम विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप सवालों के जवाब देते नजर आ सकते हैं. वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का दे सकते हैं.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा पत्रों को रखेंगे पटल रखने की संभावना है. इसके अलावा विधायक लखेश्वर बघेल ध्यानाकर्षण में मक्का खरीदी में अनियमितता का मुद्दा उठा सकते हैं. सत्ता पक्ष के विधायक अजय चंद्राकर और धर्मजीत सिंह प्रदेश में नशीली पदार्थों की तस्करी घटनाओं को लेकर विजय शर्मा का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं. याचिकाओं की प्रस्तुति, शासकीय विधि विधेयक कार्य पर मंथन होना संभव है. साथ ही राष्ट्रीय वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर चर्चा हो सकती है.

मुख्य्मंत्री विष्णुदेव साय आज सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे. वे सुबह 10:15 निवास से विधानसभा के लिए रवाना होंगे. इसके बाद सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक विधानसभा सत्र में शामिल होंगे.

Next Story
null