छत्तीसगढ़

धर्मांतरण, लव जिहाद और गौ हत्या के खिलाफ सख्त कानून बनाने जरुरत: बृजमोहन अग्रवाल

Shantanu Roy
26 Feb 2025 12:00 AM IST
धर्मांतरण, लव जिहाद और गौ हत्या के खिलाफ सख्त कानून बनाने जरुरत: बृजमोहन अग्रवाल
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर सख्त कानून बनाए जाने को लेकर एक बार फिर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जोर दिया है. इस मुद्दे पर उन्होंने बयान देते हुए कहा कि धर्मांतरण की वजह से प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार हो रही है खराब, इसलिए कड़ा कानून बनाना जरूरी है. इसके साथ ही उन्होंने गौ हत्या पर कड़े कानून समेत अन्य मुद्दों पर भी बयान दिया है. दरअसल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल दिल्ली दौरे से रायपुर लौटे. इस दौरान रायपुर एयरपोर्ट में उन्होंने मीडिया से बातचीत की. रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजीव भवन में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की दबिश और पूछताछ को लेकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रह कर जिस तरह से सत्ता का दुरुपयोग किया.


जनता के पैसों को पानी की तरह उड़ाया है. उसकी जांच चल रही है. जहां-जहां जरूरत जांच की जरूरत होगी वहां-वहां जांच एजेंसियां जाएंगी. सदन में विपक्ष की सरकार को घेरने की रणनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की उनमें जितनी ताकत है, उतनी ताकत से घेरे. अभी पूरे कांग्रेसी ED, CBI और EOW से घिरे हुए हैं. हम तो चाहते हैं कि वे सरकार को घेरें. सांसद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और गौहत्या पर सख्त कानून बनाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि
पत्र
लिखे अभी दो दिन ही हुए हैं, इसलिए जवाब नहीं आया है. प्रदेश में धर्मांतरण के कारण कानून-व्यवस्था लगातार खराब हो रही है. बस्तर में शव दफनाने HC और SC को दखल देना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि पशुओं के साथ क्रूरता हो रही है. बीफ जब्त हो रहे हैं, व्यवस्था खराब हो रही है. इसलिए पशु संरक्षण अधिनियम और धर्म स्वतंत्र विधेयक को कड़ा बनाने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पत्र लिखा है.
Next Story