छत्तीसगढ़

पत्रकार शांतनु रॉय ने IPS अमन झा के खिलाफ SSP से की शिकायत

Shantanu Roy
25 Feb 2025 8:19 PM IST
पत्रकार शांतनु रॉय ने IPS अमन झा के खिलाफ SSP से की शिकायत
x
छग
पीड़ित पत्रकार ने एसएसपी लाल उमेद सिंह से आज़ाद चौक सीएसपी IPS अमन झा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया...
एसएसपी लाल उमेद सिंह ने शिकायत पत्र लेकर इस मामलें में जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वाशन...
पीड़ित पत्रकार शांतनु राय ने इस मामलें में शामिल 2 आरक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की...

रायपुर। मिड-डे अखबार जनता से रिश्ता के पत्रकार शांतनु राय के साथ पुलिस द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार और अवैध रूप से हिरासत में रखने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) लाल उमेद सिंह को शिकायत पत्र सौंपकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

क्या है मामला?
दिनांक 23-24 फरवरी 2025 की मध्य रात्रि शांतनु राय प्रेस कार्यालय से कोटा स्थित अपने घर के लिए निकले थे। रास्ते में आजाद चौक पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक आरक्षक ने अचानक उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की, जिससे दुर्घटना होते-होते बची। इसके बाद उन्हें जबरन रोककर शराब जांचने का प्रयास किया गया, जबकि जांच रिपोर्ट शून्य आई।

जब शांतनु राय ने खुद को पत्रकार बताया, तो नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) आईपीएस अमन झा ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अपमानजनक शब्द कहे। इसके बाद उन्होंने रातभर गोल बाजार थाने में अवैध रूप से बैठाए रखने का आदेश दिया। थाने में उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया, जूते-बेल्ट
उतरवाए
गए और जमीन पर बैठने को मजबूर किया गया।
एसएसपी को सौंपा गया शिकायत पत्र
शांतनु राय ने एसएसपी लाल उमेद सिंह को शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा कि यह घटना मीडिया जगत पर हमला है और पुलिस की मनमानी को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों और पुलिस के बीच हमेशा से सहयोगी संबंध रहा है, लेकिन पहचान बताने के बावजूद उनके साथ अन्याय किया गया।

तत्काल कार्रवाई की मांग
पत्रकार शांतनु राय ने IPS अमन झा और दोषी आरक्षकों के तत्काल निलंबन और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे न्यायालय और आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
Next Story