छत्तीसगढ़

प्लेन में बम है बम है...चिल्लाने लगा यात्री, हिंसक भी हो गया

Nilmani Pal
28 July 2025 8:37 AM IST
प्लेन में बम है बम है...चिल्लाने लगा यात्री, हिंसक भी हो गया
x
पढ़े पूरी खबर

अमेरिका। विमान में सवार एक व्यक्ति की हरकतों से अफरा-तफरी मच गई। ईजीजेट फ्लाइट पर सवार यह शख्स अचानक चिल्लाने लगा कि प्लेन में बम है। इसके बाद उसने अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप की मृत्यु की बात कही। फिर वह अल्ला हू अकबर के नारे लगाने लगा। जानकारी के मुताबिक यह वाकया ईजीजेट की फ्लाइट ईजीवई609 पर हुआ। यह विमान लंदन के ल्यूटन एयरपोर्ट से स्कॉटलैंड के ग्लास्गो जा रहा था।

वीडियो में नजर आ रहा है कि 41 साल का शख्स अचानक खड़े होकर नारेबाजी करने लगता है। वह जोर-जोर से हाथों को झटककर कहता है, विमान को रोको। इसमें बम है, उसको ढूंढो। वह इतने पर ही नहीं रुकता है। इसके बाद वह कहता है, अमेरिका की मौत, डोनाल्ड ट्रंप की मौत। इसके बाद वह तीन बार अल्ला हू अकबर का नारा लगाता है। इसी विमान पर सवार एक यात्री ने ‘द सन’ के साथ घटना का विवरण साझा किया है। उसने बताया कि वह शख्स टॉयलेट से बाहर निकला और अल्ला हू अकबर के नारे लगाने लगा। वह बहुत ज्यादा आक्रामक था। इसके बाद उसने कहा कि मुझे बम मिला है। उसकी बातें सुनकर विमान में बैठे लोग थोड़ा कंफ्यूज हो गए। यात्री के मुताबिक उसने एयरलाइन स्टाफ को धक्का दे दिया और उनसे झगड़ने पर आमादा हो गया। उसने बताया कि वह करीब छह फुट का तगड़ा शख्स था, जिसके सामने एयरहोस्टेस लाचार नजर आ रही थीं।

विमान में सवार पैसेंजर ने आगे बताया कि इसके बाद एक शख्स ने उसे पीछे से पकड़ा और जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद कई लोग उसके ऊपर कूद गए। वह जमीन पर पड़े हुए कुछ देर तक संघर्ष करता रहा, लेकिन फिर हार मान ली। इसके बाद विमान की ग्लास्गो एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। पुलिस ने व्यक्ति को हथकड़ी लगाकर उतारा। जांच में सामने आया कि विमान में बम की धमकी झूठी थी। वहीं, पुलिस और ईजीजेट ने घटना को लेकर बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि समय रहते जरूरी कदम उठा लिए गए थे। अब सबकुछ ठीक है।

Next Story
null