छत्तीसगढ़

मोबाइल शॉप में 70 लाख की चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस

Nil dhankar
22 July 2026 10:54 AM IST
मोबाइल शॉप में 70 लाख की चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस
x

जशपुर। जिले में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने पुलिस थाने से महज 5 मीटर की दूरी पर स्थित एक मोबाइल दुकान को निशाना बना लिया। देर रात बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के महंगे मोबाइल पार कर दिए। चोरी की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये कीमत के मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चोरी किए गए मोबाइलों की कीमत करीब 60 से 70 लाख रुपये बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि, यह बड़ी वारदात बगीचा थाना से महज 5 मीटर की दूरी पर स्थित बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स में हुई। इसके बावजूद चोर आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे भी टूटे हुए मिले, जिससे आशंका है कि चोरों ने पहचान छिपाने के लिए पहले कैमरों को नुकसान पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने, बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल, पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Next Story