छत्तीसगढ़

6 लाख की चोरी, अंबिकापुर में बड़ी वारदात

Nil dhankar
28 Dec 2025 1:51 PM IST
6 लाख की चोरी, अंबिकापुर में बड़ी वारदात
x
छग

अंबिकापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहागढ़ में बीती रात शातिर चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. महिला घर में सो रही थी, इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर में घुसपैठ की और नगदी सहित सोना-चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर फरार हो गए.

चोरों ने घर से करीब 50 हजार रुपये नकद और लगभग 6 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ किया. सुबह जब महिला की नींद खुली तो कमरे और अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला, जिसके बाद चोरी का खुलासा हुआ. पीड़ित महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.

Next Story
null