छत्तीसगढ़

4.22 लाख की चोरी का खुलासा, बिर्रा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
22 Feb 2026 3:31 PM IST
4.22 लाख की चोरी का खुलासा, बिर्रा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। जिले के तालदेवरी गांव में हुई 4 लाख 22 हजार रुपये की चोरी का खुलासा बिर्रा थाना पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवर और घटना में प्रयुक्त मारुति इक्को कार जब्त की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, चोरी की यह घटना 29 जनवरी की देर रात तालदेवरी निवासी कृष्णों साहू के घर में हुई थी। वारदात के समय
परिवार
के सदस्य भोजन के बाद गहरी नींद में थे। सुबह करीब 4 बजे जब परिजन जागे, तो कमरे की अलमारी खुली मिली और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर व नगदी गायब पाए गए। पीड़ित परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बिर्रा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइबर सेल की सहायता ली और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज के विश्लेषण में 29 जनवरी की रात एक संदिग्ध मारुति इक्को कार घर के आसपास घूमती दिखाई दी। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर तकनीकी साक्ष्यों के जरिए जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान पुलिस ने कनसदा निवासी जितेंद्र साहू (28 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि पूरी योजना मुड़पार निवासी राजकुमार कर्ष (38 वर्ष) ने बनाई थी। जितेंद्र के खुलासे के बाद पुलिस ने राजकुमार कर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राजकुमार कर्ष ने बताया कि वह 22 जनवरी को अपनी बहन के ससुराल में आयोजित एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने तालदेवरी गया था।

समारोह के दौरान उसका कृष्णों साहू के घर आना-जाना रहा, जहां उसने अलमारी में रखे जेवर देखे। इसी दौरान उसके मन में चोरी की साजिश बनी। तय योजना के तहत 29 जनवरी की रात वह अपने साथी जितेंद्र साहू के साथ इक्को कार से तालदेवरी पहुंचा। देर रात घर का दरवाजा धक्का देकर खोला गया और अलमारी से जेवर निकालकर दोनों फरार हो गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए कुछ जेवर राजकुमार कर्ष ने अपने जीजा विनोद कुमार (39 वर्ष) को दिए थे। पुलिस ने विनोद कुमार को भी
गिरफ्तार
कर लिया। तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सभी सोने-चांदी के जेवर बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही, वारदात में प्रयुक्त मारुति इक्को कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजकुमार कर्ष का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और वह पूर्व में हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ कर अन्य संभावित वारदातों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
Tagsतालदेवरी चोरी कांडबिर्रा थाना खुलासा4.22 लाख की चोरीजांजगीर-चांपा क्राइम न्यूजसोने-चांदी के जेवर बरामदमारुति इक्को कार जब्ततीन आरोपी गिरफ्तारसाइबर सेल जांचसीसीटीवी फुटेज सुरागछत्तीसगढ़ पुलिस कार्रवाईTaldevri theft caseBirra police station disclosuretheft of Rs 4.22 lakhJanjgir-Champa crime newsgold and silver jewellery recoveredMaruti Eeco car seizedthree accused arrestedcyber cell investigationCCTV footage clueChhattisgarh police actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story