भारत
वर्दी का सपना रह गया अधूरा...दौड़ रहा युवक अचानक गिरा, अस्पताल में मौत
jantaserishta.com
22 Feb 2026 12:45 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पढ़ें पूरी खबर.
मुंबई: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां पुलिस ग्राउंड में दौड़ रहा 24 साल का युवक अचानक गिर पड़ा. उसकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद भर्ती मैदान में मौजूद अन्य अभ्यर्थियों में शोक की लहर दौड़ गई.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह की है. जब गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया के तहत 1600 मीटर की दौड़ कराई जा रही थी. यह दौड़ शहर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित की गई थी, जहां बड़ी संख्या में युवा पहुंचे थे.
मृतक युवक की पहचान संग्राम शिंदे के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के सांगली जिले के पलुस क्षेत्र का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि संग्राम लंबे समय से पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था. इस मौके को लेकर बेहद उत्साहित था.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दौड़ के अंतिम चरण में, फिनिश लाइन से ठीक पहले संग्राम अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़ा. मौके पर मौजूद अधिकारियों और अन्य अभ्यर्थियों ने तुरंत उसे संभाला और बिना देर किए अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 93 कॉन्स्टेबल पदों को भरा जाना है. दौड़ में शामिल होने के लिए 600 से अधिक अभ्यर्थी मैदान में पहुंचे थे. घटना के बाद कुछ समय के लिए भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई और माहौल गमगीन हो गया.
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जरूरी मेडिकल प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं. प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि अत्यधिक शारीरिक दबाव या स्वास्थ्य संबंधी कारणों की वजह से युवक की तबीयत बिगड़ी हो सकती है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही होगी.
Tagsमहाराष्ट्रछत्रपति संभाजीनगरपुलिस भर्ती प्रक्रियाMaharashtraChhatrapati SambhajinagarPolice Recruitment Process
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





