छत्तीसगढ़

रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में चोरी, RPF ने शातिर को दबोचा

Nil dhankar
16 March 2026 2:22 PM IST
रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में चोरी, RPF ने शातिर को दबोचा
x

राजनांदगांव। रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम से चोरी हुए मोबाइल और टैबलेट को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया। मंडल सुरक्षा आयुक्त (नागपुर) दीप चंद्र आर्य के निर्देश पर चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान बरामद किया। घटना 15 मार्च की सुबह प्लेटफार्म नंबर-1 स्थित नए वेटिंग रूम की है, जहां चार महिला यात्री विश्राम कर रही थीं। उन्होंने आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक तरुणा साहू को अपने कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी होने की सूचना दी।

पीड़ित महिलाओं के मुताबिक रात करीब 12:30 बजे उन्होंने दो टैबलेट और एक Realme C25Y मोबाइल चार्जिंग पर लगाया था। पास में गुलाबी रंग का हैंड बैग रखकर वे सो गईं। सुबह करीब 06:00 बजे जागने पर उनका सामान गायब मिला। CCTV से मिला सुराग,शिकायत मिलते ही आरपीएफ टीम सउनि डी.एल. दावना, आरक्षक संजय चौहान ने तत्काल स्टेशन के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में सुबह 04:21 बजे एक संदिग्ध युवक वेटिंग हॉल के आसपास घूमता दिखाई दिया।

आरपीएफ ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को प्लेटफार्म नंबर-2 की सीढ़ियों के नीचे से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान आकाश विजयकर (26), निवासी बडनेरा, महाराष्ट्र के रूप में हुई। आरपीएफ ने आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद किया। मोबाइल की पहचान पीड़िता सरिता नरेंद्र डहात ने लॉक पैटर्न खोलकर की। आरोपी की निशानदेही पर प्लेटफार्म नंबर-2 के पिलर के पास छिपाए गए दोनों टैबलेट और हैंड बैग भी बरामद कर लिए गए।


Next Story
null