छत्तीसगढ़
कृष्णा स्टील प्लांट में हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा
Shantanu Roy
11 April 2025 8:42 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। कृष्णा स्टील प्लांट में चोरी के मामले में पूंजीपथरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्लांट से महंगे औद्योगिक सामान की चोरी के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से 75 किलो वजनी एक क्रेन चक्का जब्त किया गया है जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये है। मामला न्यायालय में प्रस्तुत कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। घटना की जानकारी 21 मार्च को सामने आई जब प्लांट के सुरक्षा प्रभारी समर बहादुर ने पूंजीपथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि 20-21 मार्च की रात चार युवक प्लांट की सीमा में घुसकर वहां रखे तीन क्रेन चक्के और दो पंखा मोटर को मोटरसाइकिल में लादकर चोरी कर ले गए। शिकायत पर तत्काल थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 63/2025 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 305(E), और 3(5) बीएनएस के तहत जांच शुरू की गई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच के दौरान प्लांट के गार्ड से पूछताछ की, जिसमें एक युवक की पहचान हुई। इसके बाद संदेही और उसके साथियों की तलाश तेज कर दी गई। थाना प्रभारी राकेश मिश्रा द्वारा विशेष मुखबिर तैनात किए गए। आज मिली गोपनीय सूचना के आधार पर संदेही लक्ष्मीकांत राठिया पिता भगवानो राठिया (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम सराईपाली, हाल निवासी ग्राम तुमीडीह को पकड़ा गया। पूछताछ में लक्ष्मीकांत ने चोरी की वारदात में तीन अन्य साथियों के साथ शामिल होना स्वीकार किया। उसके कब्जे से एक नग भारी केन चक्का बरामद किया गया, जो घटना के समय चोरी गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई उपरांत न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। थाना पूंजीपथरा पुलिस अब आरोपी के अन्य तीन फरार साथियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Tagsकृष्णा स्टील प्लांटचोरीपूंजीपथरा पुलिसऔद्योगिक सामानक्रेन चक्कान्यायिक रिमांडसुरक्षा प्रभारीपंखा मोटरपुलिस जांचआरोपी गिरफ्तारKrishna Steel PlanttheftPunjipathra Policeindustrial goodscrane wheeljudicial remandsecurity in-chargefan motorpolice investigationaccused arrestedछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





