भारत
तमिलनाडु चुनाव से पहले बीजेपी-AIADMK गठबंधन का ऐलान, अमित शाह का ऐलान
Shantanu Roy
11 April 2025 5:37 PM IST

x
देखें VIDEO...
New Delhi. नई दिल्ली। तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के बीच गठबंधन की आधिकारिक घोषणा हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को चेन्नई में आयोजित एक बैठक के बाद इस गठबंधन का ऐलान किया। बैठक में AIADMK के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ई. पलानीस्वामी (EPS) भी उपस्थित थे। अमित शाह ने कहा कि “AIADMK और भाजपा सहित एनडीए के सभी घटक दल मिलकर आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।”
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और AIADMK के बीच गठबंधन हो गया है. इसका ऐलान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया. इसके साथ ही आज अमित शाह और पलानीसामी की बैठक हुई, इस दौरान गठबंधन का रास्ता साफ हो गया है. अमित शाह ने कहा कि आज AIADMK और बीजेपी के नेताओं ने मिलकर ये तय किया है कि आने वाला तमिलनाडु चुनाव AIADMK, बीजेपी और सभी दल साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और राज्यस्तर पर AIADMK के नेता पलानीसामी के नेतृत्व में इलेक्शन लड़ेंगे.
अमित शाह ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में जो चुनाव होगा और उसमें एनडीए प्रचंड बहुतम हासिल करेगा और तमिलनाडु में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी. हम साथ में मिलकर चुनाव लड़ेंगे और यहां विधानसभा चुनाव ईपीएस के नेतृत्व में लड़ेंगे और जीतेंगे भी.
अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि AIADMK एनडीए गठबंधन का हिस्सा है, हम साथ में सरकार बनाएंगे. चुनाव जीतने के बाद बीजेपी सरकार में शामिल होने पर फैसला करेगी. मंत्री और सीटों की संख्या सही समय आने पर तय करेंगे. उन्होंने कहा कि AIADMK की कोई डिमांड नहीं है. AIADMK के आंतरिक मामलों में हमारा कोई इंटरफेयरेंस नहीं है. AIADMK का एनडीए में आना दोनों (एआईएडीएमके और बीजेपी) के लिए उपयोगी है.
#WATCH चेन्नई, तमिलनाडु: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए गठबंधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "ये चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और राज्य स्तर पर AIADMK नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़े जाएंगे..." pic.twitter.com/Ec3b7Fe4Qd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2025
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, जबकि राज्य स्तर पर चुनाव की कमान ई. पलानीस्वामी के हाथ में होगी। अमित शाह ने विश्वास जताया कि “आगामी चुनावों में एनडीए प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी और तमिलनाडु में एक बार फिर एनडीए सरकार का गठन होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा और AIADMK के साथ आने से राज्य में विकास की गति को नया आयाम मिलेगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह गठबंधन तमिलनाडु की सियासी फिजा में बड़ा बदलाव ला सकता है, खासकर तब जब दोनों दलों ने एकजुट होकर जनता के बीच जाने का निर्णय लिया है।
Tagsतमिलनाडु चुनावबीजेपी-AIADMK गठबंधनअमित शाहई. पलानीस्वामीविधानसभा चुनाव 2025एनडीए सरकारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीचेन्नई बैठकराज्य नेतृत्वचुनाव रणनीतिTamil Nadu electionsBJP-AIADMK allianceAmit ShahE. PalaniswamiAssembly elections 2025NDA governmentPM Narendra ModiChennai meetingstate leadershipelection strategy
Next Story





