छत्तीसगढ़

कालीबाड़ी शराब दुकान में चोरी, CCTV में शातिर कैद

Nilmani Pal
9 Oct 2025 12:29 PM IST
कालीबाड़ी शराब दुकान में चोरी, CCTV में शातिर कैद
x

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। इस बार चोरों ने पुलिस लाइन गेट के सामने स्थित एक सरकारी विदेशी मदिरा दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का पिछला दरवाज़ा तोड़कर हजारों की शराब और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की ये वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने देर रात दुकान के पिछले हिस्से से घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोर वहां से 46 हजार रुपये से ज्यादा कीमत की शराब और नकद राशि चोरी करके फरार हो गए। दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने पर तीन संदिग्ध चोर कैमरे में कैद हुए हैं। ये तीनों चोर नीले रंग की एक मोपेड पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं CCTV फुटेज की मदद से चोरों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


Next Story
null