छत्तीसगढ़

पान दुकान में चोरी, बस स्टैंड के पास वारदात

Nil dhankar
28 Jun 2026 8:55 AM IST
पान दुकान में चोरी, बस स्टैंड के पास वारदात
x
छग

कोरबा। नगर पंचायत छुरी कला के मुख्य सड़क पर बस स्टैंड के पास भूमि जनरल स्टोर में चोरी हुई है। अज्ञात लोगों ने दुकान का शटर तोड़ा। गल्ले में रखे 4 हजार रुपए ले गए। चोरी की रिपोर्ट कटघोरा थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है। कटघोरा थाना क्षेत्र में बस स्टैंड पर रामशरण साहू की भूमि जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। घटना शुक्रवार की रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज में 3 नकाबपोश युवक दिखे हैं। युवक शटर तोड़कर अंदर घुसे। गल्ले से करीब 4 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह दुकान संचालक का बेटा रमेश साहू दुकान खोलने पहुंचा। शटर टूटा मिला। शक होने पर अंदर जाकर देखा।

गल्ले से 4 हजार रुपए गायब थे। गल्ले के कागज और सामान बिखरे मिले। रमेश ने परिवार को बताया। 112 पर सूचना दी। नगर क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही 112 की टीम मौके पर पहुंची। जायजा लिया। इसके बाद कटघोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लोगों ने बताया कि शाम होते ही बस स्टैंड के पास खंडहर और जर्जर स्कूल में शराबियों और गांजा पीने वालों का जमघट लग जाता है।

Next Story