छत्तीसगढ़

ढाबे में चोरी, CCTV की मदद से शातिर पकड़ाए

Nilmani Pal
25 Nov 2025 5:07 PM IST
ढाबे में चोरी, CCTV की मदद से शातिर पकड़ाए
x
छग

कुरुद। ढाबा में चोरी करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार हुए है, प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट किया गया कि किसी अज्ञात चोर ने ढाबा के पीछे का शटर उठाकर काउंटर में रखी नकदी 1500/- रुपये, 20 पैकेट सिगरेट (कीमत लगभग 1500/- रुपये) तथा 03 पैकेट गुटखा (कीमत लगभग 400/- रुपये) कुल 3400/- रुपये का सामान चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर थाना कुरूद द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 313/25, धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया, गवाहों के कथन दर्ज किए तथा तकनीकी साक्ष्य एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया। फुटेज के आधार पर दो संदेहियों की पहचान होने पर पुलिस ने

सागर उर्फ बब्बन ध्रुवंशी (वार्ड 02 कारगिल चौक, कुरूद) एवं दयालु सारथी (वार्ड 14 संजय नगर, कुरूद) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों ने अपने मेमोरण्डम में बताया कि 18.11.2025 की देर रात लगभग 02:00 बजे वे ढाबा के पीछे का शटर उठाकर अंदर घुसे, नकदी तथा सिगरेट- गुटखा चोरी कर आपस में बांट लिया। चोरी की गई नकदी उन्होंने खाने–पीने में खर्च कर दी तथा बचे हुए सामान को नया बस स्टैंड के पीछे झाड़ियों में छुपा दिया।

आरोपियों का नाम

(01) सागर उर्फ बब्बन ध्रुवंशी निवासी - वार्ड 02 कारगिल चौक, कुरूद थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)

(02) दयालु सारथी निवासी - वार्ड 14 संजय नगर, कुरूद थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)


Next Story
null