छत्तीसगढ़

सूने मकान का कुंदा उखाड़कर चोरी, शातिर गिरफ्तार

Nilmani Pal
25 Sept 2025 4:51 PM IST
सूने मकान का कुंदा उखाड़कर चोरी, शातिर गिरफ्तार
x

रायपुर। सूने मकान का कुंदा उखाड़कर चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार हो गया है, पीड़ित ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि कोई अज्ञात चोर माना क्षेत्रांतर्गत धरमपुरा स्थित उसके सूने मकान के दरवाजा के कुंदा व उसमें लगे ताला को उखाड़कर अंदर प्रवेश कर कमरे में रखें आलमारी का ताला व लॉकर को तोड़कर आलमारी में रखें नगदी रकम, सोने - चांदी के जेवरात तथा चांदी की मूर्ति को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमंाक 303/25 धारा 331(3), 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना के संबंध में प्रार्थी, प्रार्थी के भतीजे सहित आसपास के अन्य लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को मुखबीर से घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों द्वारा कचना हाउसिंग बोर्ड कालोनी खम्हारडीह निवासी चंदन चेलक की पतासाजी कर पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी चंदन चेलक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की संपूर्ण मशरूका सोने के जेवरात लगभग 75 ग्राम, चांदी के जेवरात एवं मूर्ति लगभग 02 किलो 893 ग्राम तथा नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 10,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी चंदन चेलक पूर्व में चोरी/नकबजनी के प्रकरणों में थाना माना, खम्हारडीह एवं तेलीबांधा से जेल निरूद्ध रह चुका है। प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी - चंदन चेलक पिता झुमका चेलक उम्र 19 साल निवासी कचना हाउसिंग बोर्ड कालोनी ब्लॉक नंबर 33 रूम नंबर 16 थाना खम्हारडीह रायपुर।

Next Story
null