सिलीडीह मोबाइल दुकान में चोरी की वारदात का खुलासा, दो गिरफ्तार

धमतरी/भखारा। सिलीडीह मोबाईल दुकान में चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश किया है, कृष्णकांत साहू,निवासी भैसबोड़, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मोबाइल दुकान, ग्राम सिलीडीह, जिसे वह प्रतिदिन सुबह 09:00 बजे खोलता और शाम 07:30 बजे बंद करता था, में चोरी हो गई। 21.11.2025 को सुबह लगभग 06:00 बजे, पास की होटल के संचालक खिलेन्द्र देवांगन द्वारा सूचना दी गई कि दुकान का ताला टूटा है और शटर पर आग लगाने का काला निशान है।
मोबाइल शॉप का मालिक जब पहुंचा तो पाया कि- शटर का ताला टूटा हुआ था, आग लगाने का निशान स्पष्ट दिख रहा था, दुकान के अंदर से 04 कीपैड मोबाइल (आई-टेल), 01 जियो भारत मोबाइल, 01 रेडमी 14C 5G एंड्रॉइड मोबाइल तथा 27 नग कॉम्बो, कुल 29,650/- रुपये का सामान चोरी कर लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट पर तत्काल भखारा थाने में अपराध क्रमांक 141/25 धारा 331(4), 305 बीएनएस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदेही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि - तीनों (दो आरोपी एवं एक विधि संघर्षरत बालक) पैदल सिलीडीह पहुंचे, दुकान के ताले में पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया, आग से ताला न खुलने पर पत्थर से तोड़कर अंदर प्रवेश किया,मोबाइल और कॉम्बो पैक चोरी कर ले गए।
आरोपी का नाम
(01) ठाकुर राम पाल पिता मिलाप राम पाल उम्र 28 वर्ष सा० जरवायडीह चौकी बिरेझर थाना कुरूद जिला धमतरी (छ.ग.)
(02) अनिरूद्ध निषाद पिता संतोष निषाद उम्र 19 वर्ष सा० जरवायडीह चौकी बिरेझर थाना कुरूद जिला धमतरी (छ.ग.)





