
राजनांदगांव. जिले में चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है. डोंगरगांव थाना क्षेत्र के आमगांव में पोस्ट आफिस में डाकपाल के पद पर पदस्थ कर्मचारी के घर से पेटी में रखे 1 लाख 22 हजार रुपए अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर फरार होने का मामला सामने आया है. प्रार्थी कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी कमलेश्वर भुआर्य पिता सखराम निवासी आमगांव ने शिकायत दर्ज कराई है कि पोस्ट आफिस में डाकपाल के पद पर पदस्थ है. उसके घर के बाहरी कमरे मे पोस्ट ऑफिस संचालित है. वह पोस्ट आफिस बांधाबाजार से एक लाख रूपए लेन देन करने लाया था और घर के अपने बेड रुम के पेटी में 1 लाख 22 हजार को रखा था. अज्ञात चोर रकम चोरी कर ले गया है. शिकायत पर पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में जुटी है.





