छत्तीसगढ़
मां महामाया मंदिर चोरी का खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार
Shantanu Roy
20 July 2026 11:52 PM IST

x
Mungeli. मुंगेली। मंदिरों में चोरी की वारदातों से परेशान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना लालपुर क्षेत्र के ग्राम कंतेली स्थित आदि श्री महामाया मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी पहले से ही अन्य मामलों में जेल में बंद हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मंदिरों से चोरी किए गए करीब 1 लाख 75 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी केवल एक मंदिर चोरी की वारदात में शामिल नहीं थे, बल्कि उन्होंने मुंगेली जिले के दो मंदिरों सहित कबीरधाम जिले के एक मंदिर को भी निशाना बनाया था। पूछताछ में आरोपियों ने कई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस की कार्रवाई से मंदिर चोरी के कई पुराने मामले भी सुलझ गए हैं। दरअसल, 29 जून 2026 को ग्राम कंतेली स्थित आदि श्री महामाया मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधि सुरेश यादव ने थाना लालपुर पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 28 और 29 जून की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर गर्भगृह में प्रवेश किया और मां महामाया की प्रतिमा पर चढ़े सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।
चोर मंदिर से चांदी के मुकुट, चांदी की माला, सोने का मंगलसूत्र, करधन, कटहर, ढार सहित अन्य धार्मिक आभूषण ले गए थे। शिकायत के आधार पर थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 104/2026 दर्ज कर धारा 331(2), 305(डी), 3(5) बीएनएस के तहत जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने अज्ञात आरोपियों की पहचान और चोरी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, एसडीओपी माधुरी धिरही और उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।
साइबर सेल और थाना लालपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान पुलिस को आरोपी अश्वनी आहिरे के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पुलिस ने 19 जुलाई 2026 को अश्वनी आहिरे निवासी नगपुरा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चोरी की पूरी वारदात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने अपने जीजा मंजीत पुरले और साथी पप्पू उर्फ सुनील गोस्वामी के साथ मिलकर मंदिर चोरी की योजना बनाई थी।
आरोपी के अनुसार, तीनों रात करीब 12 से 1 बजे के बीच लोहे का हथौड़ा लेकर कंतेली स्थित महामाया मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने पहले मंदिर का चैनल गेट तोड़ा और इसके बाद गर्भगृह में प्रवेश कर देवी प्रतिमा पर चढ़े आभूषण चोरी कर लिए। चोरी के बाद उन्होंने सामान को जमकोर पहुंचाकर पप्पू गोस्वामी की मां चंपाबाई गोस्वामी के पास छिपाकर रख दिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने एक और बड़ा खुलासा किया। उसने बताया कि वर्ष 2025 में ग्राम कोदवाबानी स्थित महामाया मंदिर में हुई चोरी की वारदात को भी इसी गिरोह ने अंजाम दिया था। इस घटना में मंदिर से करीब 96 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए गए थे। इस मामले में भी थाना लालपुर में अपराध दर्ज था, लेकिन आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे।
इसके अलावा आरोपी ने कबीरधाम जिले के ग्राम सिल्हाटी स्थित महादेव मंदिर में हुई चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, करीब 10 से 15 दिन पहले आरोपियों ने इस मंदिर को भी निशाना बनाया था और वहां से चोरी किए गए आभूषण भी छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चंपाबाई गोस्वामी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी के सामान को अपने पास रखना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से मंदिरों से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए।
बरामद सामान में चांदी के मुकुट, चांदी की माला, करधन, ढार, सिक्कों वाली रूपया माला, सोने की पत्तियां और अन्य धार्मिक आभूषण शामिल हैं। पुलिस ने कुल करीब 1.75 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों में अश्वनी आहिरे पिता संतोष आहिरे, उम्र 24 वर्ष, निवासी नगपुरा थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा और चंपाबाई गोस्वामी पति बालाराम निवासी ग्राम जमकोर थाना मुंगेली शामिल हैं। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
वहीं मामले में शामिल मंजीत पुरले और पप्पू उर्फ सुनील गोस्वामी पहले से ही अन्य मामलों में जेल में बंद हैं। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़ी अन्य चोरी की घटनाओं और संभावित आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। मुंगेली पुलिस का कहना है कि मंदिरों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाले अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है और श्रद्धालुओं ने भी राहत की सांस ली है।
Tagsमुंगेली पुलिसमहामाया मंदिर चोरीमंदिर चोरी का खुलासालालपुर थानाकंतेली मंदिर चोरीसोने चांदी के आभूषण बरामदचोर गिरोह गिरफ्तारसाइबर सेल कार्रवाईछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजकबीरधाम मंदिर चोरीपुलिस कार्रवाईचोरी का खुलासाधार्मिक स्थल चोरीएसएसपी भोजराम पटेलबीएनएस केसआरोपी गिरफ्तारछत्तीसगढ़ पुलिसमुंगेली अपराधमंदिर सुरक्षाआभूषण चोरी मामलाआभूषण चोरीMungeli PoliceMahamaya Temple thefttemple theft case solvedLalpur Police StationKanteli temple theftgold and silver jewelry recoveredgang of thieves arrestedCyber Cell actionChhattisgarh crime newsKabirdham temple theftpolice actiontheft case solvedtheft at religious siteSSP Bhojram PatelBNS caseaccused arrestedChhattisgarh PoliceMungeli crimetemple securityjewelry theft casejewelry theft. छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





