छत्तीसगढ़

BSF जवान के घर चोरी, किराएदार पर जताया जा रहा शक

Nilmani Pal
9 Dec 2025 8:51 AM IST
BSF जवान के घर चोरी, किराएदार पर जताया जा रहा शक
x
छग

भिलाई। नेवई थाना के अंतर्गत बीएसएफ जवान के घर से सोने-चांदी के जेवर की चोरी हो गई। जवान के राजस्थान में पदस्थ होने की वजह से उसके कमरे का हमेशा ताला लगा रहता था। हालांकि घर की देखभाल के लिए उसने प्रथम तल को किराए पर दे रखा था। जवान की बहन ने किराएदार पर चोरी शंका जताई है। प्रकरण में पुलिस ने 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत किया है।

मामले में खुर्सीपार निवासी सीमा देवी ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई धनंजय प्रसाद बीएसएफ में पदस्थ है। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग राजस्थान में है। स्टेशन मरोदा में उसका मकान है।

प्रथम तल में चुरेंद्र कुमार साहू नामक युवक सितंबर 2025 से किराए पर है। भाई के रूम में ताला लगा रहता है। वह भाई के घर की देखरेख के लिए बीच-बीच में जाती रहती है। शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे उसे पता चला कि किराएदार चुरेंद्र ने अपने कमरे में कपड़े जलाए हैं। वहां जाकर देखा तो उसके कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी के लॉकर भी खुले मिले। भाई ने फोन पर पूछने पर बताया कि एक अंगूठी, कान का झुमका, एक जोड़ी पायल और बच्चों की 6 जोड़ी चूड़ी गायब है।

Next Story
null