छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: घरवालों से मारपीट करने वाला युवक गया जेल

Nil dhankar
21 Jun 2024 4:37 PM IST
Chhattisgarh: घरवालों से मारपीट करने वाला युवक गया जेल
x
छग

रायगढ़ raigarh news। मिट्ठूमुडा में रहने वाले महावीर चौहान (उम्र 40 वर्ष) द्वारा उसके छोटे भाई अजय चौहान पर मामूली बातों पर मारपीट करने और घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से चोट पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराया।

raigarh crime news रिपोर्टकर्ता ने बताया कि उसका भाई अजय आये दिन घर पर झगड़ा विवाद करता है। 18 जून को दोपहर करीबन 12.00 बजे अजय चौहान शराब के नशे में घर आकर मां से शराब पीने के लिये रूपये मांग रहा था जिसे रूपये नहीं मिलने पर इसके साथ गंदी-गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा और आवेश में आकर घर में रखे सब्जी काटने के चाकू से मारपीट कर चोट पहुंचाया है।

chhattisgarh news मारपीट की रिपोर्ट पर थाना जूटमिल Thana Jute Mill में आरोपी अजय चौहान (25 साल) के विरूद्ध अप.क्र. 281/2024 धारा 294,506,323,327 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर आहत महावीर चौहान का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 324 आईपीसी विस्तारित कर आरोपी अजय चौहान को जूटमिल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । आरोपी को जूटमिल पुलिस द्वारा न्यायालय रिमांड लेने पेश किया गया था, न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी किये जाने पर जूटमिल पुलिस द्वारा आरोपी को जिला जेल दाखिल किया गया है।

Next Story