भारत

दुकानदार ने साथियों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, सामान लेने आई लड़की का वीडियो भी बनाया

jantaserishta.com
21 Jun 2024 4:27 PM IST
दुकानदार ने साथियों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, सामान लेने आई लड़की का वीडियो भी बनाया
x
फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
भदोही: भदोही में दुकान पर सामान लेने आई किशोरी के साथ दुकानदार और उसके दो साथियों ने गैंगरेप किया है। आरोपियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के साथ ही वीडियो भी बनाया। किसी को न बताने की धमकी भी दी। डरी सहमी किशोरी ने किसी को बताया नहीं। इसी बीच उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया गया। वीडियो परिजनों के पास पहुंचा तो हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर तीनों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। मामला गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक जून को किशोरी गांव स्थित किराना की दुकान पर आलू प्याज लेने के लिए गई थी। दुकान पर मौजूद दुकानदार के साथ उसके दो साथी किशोरी को जबरन बगल स्थित कमरे मे खींच ले गए। वहां तीनों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ रेप किया और ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो भी बना लिया।
किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि किसी को जानकारी देने का अंजाम बुरा होगा। डरी सहमी किशोरी ने इसकी जानकारी किसी को नही दी। इधर मनबढ़ युवकों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी परिजनो को हुई तो हैरान रह गए। पीड़िता के पिता ने शिकायत की तो आरोपी जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस से गुहार लगाई गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी दुकानदार आयुष व उसके साथी नमन व अरशद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story