छत्तीसगढ़

बालिका से छेड़खानी करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
29 Jan 2026 6:37 PM IST
बालिका से छेड़खानी करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
छग
Raigarh. रायगढ़। बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना पुसौर पुलिस ने बालिका से छेड़खानी के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में महिलाओं और नाबालिग बालिकाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकरण में दिनांक 28 जनवरी 2026 को पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाना पुसौर पहुंची और आरोपी राहुल सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक आए दिन उसके आने-जाने पर अशोभनीय टिप्पणियां करता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। घटना वाले दिन सुबह जब पीड़िता के माता-पिता बाजार गए हुए थे और वह घर में खाना बना रही थी, उसी दौरान आरोपी राहुल सिंह उसके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाकर अंदर घुस आया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने पहले उसके पिता के बारे में पूछताछ की। जब पीड़िता ने बताया कि घर में कोई नहीं है, तो आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए बालिका की बेइज्जती करने की नीयत से उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर उसकी दादी मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। बाद में पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 24/2026 धारा 74, 75(2), 331(3) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, एएसआई उमाशंकर नायक एवं हमराह स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल सिंह पिता मोहन सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी पुसौर को गिरफ्तार कर लिया।
Tagsरायगढ़ पुलिसपुसौर थानाबालिका से छेड़खानीपॉक्सो एक्टआरोपी गिरफ्तारन्यायिक रिमांडमहिला सुरक्षाशून्य सहनशीलताRaigarh PolicePusaur Police Stationmolestation of girlPOCSO Actaccused arrestedjudicial remandwomen safetyzero toleranceछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story