भारत

खौफनाक मंजर...CCTV का LIVE वीडियो, रात के अंधेरे में...

jantaserishta.com
29 Jan 2026 5:22 PM IST
खौफनाक मंजर...CCTV का LIVE वीडियो, रात के अंधेरे में...
x
देखें वीडियो.
कोटा: राजस्थान के कोटा शहर में देर रात एक खौफनाक आगजनी की वारदात सामने आई है. यहां एक अज्ञात युवक ने एक घर के बाहर खड़ी दो स्कूटियों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया. पूरी घटना महज 30 सेकेंड में अंजाम दी गई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. आग की तेज लपटें उठती देख पड़ोसियों में हड़कंप मच गया. यह घटना रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के रिद्धि-सिद्धि नगर, कृष्णा विहार भदाना इलाके की है.
पीड़िता अनीता ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार रात अपने चार बच्चों के साथ घर में सो रही थीं. तड़के करीब 3 बजकर 50 मिनट पर एक युवक स्कूटी से उनके घर के बाहर आकर रुका. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि युवक पहले मोबाइल पर किसी से बात करता है. इसके बाद वह पेट्रोल की बोतल लेकर घर की बाउंड्री अंदर खड़ी स्कूटियों तक पहुंचता है और उन पर पेट्रोल डाल देता है.
वीडियो में दिखा कि पेट्रोल डालने के बाद युवक ने माचिस जलाकर दो बार आग लगाने की कोशिश की, लेकिन तीली बुझ गई. तीसरे प्रयास में उसने जलती तीली स्कूटी पर फेंकी, जिससे देखते ही देखते आग भड़क उठी. आग इतनी तेज थी कि ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और धुएं से पूरा इलाका भर गया.
आग की लपटें देखकर पड़ोसियों ने शोर मचाया, तब अनीता की नींद खुली. बाहर निकलकर देखा तो दोनों स्कूटियां आग की चपेट में थीं. तुरंत पड़ोसियों की मदद से पानी की मोटर चलाकर आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. हालांकि तब तक दोनों स्कूटियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं.
रेलवे कॉलोनी थाना के SI रामसिंह ने बताया कि अज्ञात युवक द्वारा आगजनी का मामला दर्ज कर लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश की जा रही है. शुरुआती जांच में युवक के मनचला या रंजिश से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null