छत्तीसगढ़

लड़की को देखकर डोला युवक का दिल, सड़क में कर डाला ऐसी हरकत, गिरफ्तार

Nil dhankar
16 Jun 2025 4:33 PM IST
लड़की को देखकर डोला युवक का दिल, सड़क में कर डाला ऐसी हरकत, गिरफ्तार
x
छग

कोरबा। जिले में स्कूटी सवार युवती को फ्लाइंग किस देकर छेड़खानी की गई है। बाइक सवार युवक ने चलती बाइक पर अश्लील हरकतें की। इसके अलावा गार्डन से लौट रही युवतियों से भी बदसलूकी हुई है। मामला राजगामार और सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक युवती से छेड़छाड़ करने वाले युवक का नाम राजकुमार राठिया (24) है। वह कोरबा के घोटमार थाना क्षेत्र के करतला का रहने वाला है। युवक ने सड़क पर युवती को अकेले पाकर छेड़छाड़ की है। दरअसल, रविवार दोपहर एक युवती स्कूटी से घर जा रही थी। वह डुमरडीह पुल के पास पहुंची थी, तभी एक बाइक सवार भी वहां पास पहुंचा। उसने लड़की को देखकर पहले बाइक धीमी की। युवती से अश्लील हरकतें करने लगा।

इस दौरान लड़की ने इसका विरोध किया, तब भी युवक नहीं माना। इसके बाद परेशान होकर युवती ने मोबाइल से आरोपी की हरकतों का वीडियो बना लिया। आरोपी युवक वीडियो में स्कूटी सवार युवती को फ्लाइंग किस देता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो बनाने के बाद युवती घर पहुंची और अपनी आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन युवती को अपने साथ लेकर राजगामार पुलिस चौकी पहुंचे। जहां आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान राजकुमार राठिया के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने करतला गांव में छापेमारी की। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story
null