छत्तीसगढ़

दोस्त की हरकतों से परेशान था युवक, धारदार हथियार से काट दिया गला

Nil dhankar
30 Sept 2025 5:45 PM IST
दोस्त की हरकतों से परेशान था युवक, धारदार हथियार से काट दिया गला
x
छग

बिलासपुर। नवरात्रि पर्व की सप्तमी की रात दुर्गा पंडाल के पास युवक ने अपने ही दोस्त की धारदार हथियार से हत्या कर दी। दोनों युवक दुर्गा पंडाल के पीछे बैठे थे, तभी एक युवक ने दूसरे पर हमला कर दिया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि, सोमवार की रात करीब 10.30 बजे मोपका स्थित दुर्गा पंडाल के पीछे दिनेश कुमार सूर्यवंशी (35) बैठा था। उसी समय कमलेश सूर्यवंशी (25) भी वहां पहुंचा। दिनेश और कमलेश मोहल्ले में एक साथ रहते थे। कमलेश उसे परेशान करता था।

वहीं, दिनेश सनकी मिजाज का है। दुर्गा पंडाल के पीछे दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, तब दुर्गेश ने कमलेश पर धारदार हथियार से गले में हमला कर दिया, जिससे वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। इधर, हमले में युवक के घायल होने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या के कारणों की जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि, आरोपी युवक मानसिक रोगी है, जिसका इलाज सेंदरी स्थित मेंटल हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि, दुर्गेश उसे बार-बार परेशान करता था। उसे कई बार मना कर चुका था कि वो परेशान न करे। इसके बाद भी उसकी हरकतों में सुधार नहीं हुआ। जिससे तंग आकर उसने धारदार हथियार से वार कर उसे मार दिया।

Next Story
null