छत्तीसगढ़
तलवार लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
Shantanu Roy
6 July 2025 11:24 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। थाना खुर्सीपार क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 32 इंच लंबी धारदार तलवार बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना 5 जुलाई 2025 की है। सहायक उप निरीक्षक (सउनि) अपने साथी आरक्षक जितेंद्र धीवर (क्रमांक 707) के साथ खुर्सीपार क्षेत्र में टाउन पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान खुर्सीपार चौक के पास मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जीरो स्ट्रीट गार्डन के पास लोहे की धारदार तलवार लहराकर आने-जाने वालों को डरा-धमका रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पेट्रोलिंग स्टाफ प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी (क्रमांक 876) एवं गवाह प्रमोद कुमार वर्मा व बी. सीमाद्री आचार्य के साथ मौके पर पहुंचे। मुखबिर के बताए अनुसार तलवार लहराते व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बाबू राव पिता के. सन्यासी राव उम्र 40 वर्ष, निवासी जोन 03, सड़क नं. 01, मकान नं. 04/ई, खुर्सीपार बताया। तलवार के संबंध में पूछताछ करने पर वह कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने मौके से बरामद तलवार जिसकी कुल लंबाई 32 इंच, फल की लंबाई 23 इंच, मुठ की लंबाई 9 इंच एवं चौड़ाई 3.5 इंच है, की अनुमानित कीमत 500 रुपये बताई है। तलवार को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी को थाना लाया गया। पुलिस ने आरोपी के बाबू राव के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिरफ़्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की सूचना उसके भाई रवि कुमार को दी गई है। मामले की विवेचना जारी है।
Tagsखुर्सीपार तलवार गिरफ्तारीदुर्ग आर्म्स एक्ट केसबाबू राव गिरफ्तारसार्वजनिक जगह पर तलवार लहरानाCG पुलिस न्यूज़Zero Street Garden घटनाKhursipar police actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





