छत्तीसगढ़
आधुनिक कृषि का कमाल: ड्रिप सिंचाई अपनाकर वासुदेव ने बदली अपनी तकदीर
Shantanu Roy
20 July 2026 11:09 PM IST

x
छग
Narayanpur. नारायणपुर। विकासखंड नारायणपुर के ग्राम नेतानार निवासी किसान वासुदेव शिवलाल ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर सफलता की नई मिसाल पेश की है। पहले वे मुख्य रूप से पारंपरिक धान की खेती करते थे, जिससे परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल होता था। लेकिन उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन ने उनकी खेती की दिशा बदल दी। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने किसान को ड्रिप सिंचाई प्रााली अपनाने और सब्जी उत्पादन के लिए प्रेरित किया। विभाग की तकनीकी सलाह पर उन्होंने 1 हेक्टेयर क्षेत्र में बैंगन और लौकी की खेती शुरू की। ड्रिप सिंचाई के उपयोग से पानी की बचत हुई, फसल की गुणवत्ता बेहतर बनी और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। आज किसान अपनी उपज को स्थानीय बाजार में बेचकर अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। सब्जी उत्पादन से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और खेती नियमित आय का भरोसेमंद माध्यम बन गई है। किसान वासुदेव की यह सफलता अब क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। वे आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक खेती के लाभों को देखकर सब्जी उत्पादन की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यह उदाहरण दर्शाता है कि विभागीय तकनीकी मार्गदर्शन, ड्रिप सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीकों और किसानों की मेहनत के समन्वय से कृषि को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





