छत्तीसगढ़

महिला का एक ही सहारा था बेटा, फंदे पर झूला

Nil dhankar
19 July 2026 5:02 PM IST
महिला का एक ही सहारा था बेटा, फंदे पर झूला
x
छग

धमतरी। जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो अब एक गंभीर विषय बन गया है। ताजा मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है, जहां एक 14 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है

मृतक की पहचान कक्षा 9वीं के छात्र तीरथ कुमार ध्रुव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीरथ के पिता का देहांत हो चुका है और उसकी मां मजदूरी के लिए बाहर गई हुई थी, जब मां घर लौटी और दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने किसी तरह दरवाजा तोड़ा और अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

दरअसल, तीरथ का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल छात्र द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Next Story