छत्तीसगढ़

ससुराल से भागी महिला लौटी और प्रेमी से करवा दिया पति का मर्डर, गिरफ्तार

Nil dhankar
28 July 2025 7:12 AM IST
ससुराल से भागी महिला लौटी और प्रेमी से करवा दिया पति का मर्डर, गिरफ्तार
x
छग

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में पति की हत्या के मामले में कुछ घंटो बाद आरोपी प्रेमी और पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी के सामने ही प्रेमिन ने गैंती से वारकर युवक की हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि, युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी और दो दिन पहले ही वापस लौटी थी। आरोपी प्रेमी का नाम युवराज निषाद है, जो मुंगेली जिले के रौनीकापा गांव का रहने वाला है।

दरअसल, युवक अमरनाथ केंवट की पत्नी का युवराज निषाद से प्रेम प्रसंग था और उसकी पत्नी भाग गई थी। इसके बाद 2 दिन पहले ही वापस आई थी। फिर उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति अमरनाथ की हत्या की साजिश रची और प्रेमी उसके घर पहुंचा।

यहां पत्नी के सामने ही प्रेमी ने उसके पति अमरनाथ की हत्या कर दी और वारदात के बाद फरार हो गया था। घटना की सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई। इसके बाद आरोपी प्रेमी युवराज निषाद, आरोपी पत्नी को घटना के कुछ घंटो बाद अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


Next Story
null