छत्तीसगढ़

फौजी की पत्नी को नहीं मिल रही पूरी पेंशन, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार

Nilmani Pal
8 Aug 2024 9:22 AM GMT
फौजी की पत्नी को नहीं मिल रही पूरी पेंशन, मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार
x

रायपुर raipur news । पंजाब में तैनात रहे फौजी स्वर्गीय बलदेव सिंह साहू की पत्नी ललिता साहू ने आज जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर पेंशन की पूरी राशि दिलाने के लिए मदद की गुहार लगाई। दुर्ग से आई साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पति इंडियन आर्मी में पंजाब में नायक के पोस्ट पर थे। Chief Minister Vishnudev Sai

उनकी मृत्यु हो गई और वो परिवार सहित पंजाब से छत्तीसगढ़ वापिस आ गई। पंजाब में उन्हें पेंशन की पूरी राशि मिलती थी पर छत्तीसगढ़ आने के बाद उन्हें यहां पूरी पेंशन नहीं मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक देशभक्त खासकर फौजी के परिवारजनों को छत्तीसगढ़ सरकार कोई कष्ट नहीं होने देगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, ताकि जल्द ही साहू की समस्या का निराकरण हो सके। साहू ने इस संवेदनशील पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

Next Story