छत्तीसगढ़

द वेल्थ कंपनी ने रायपुर में नई ब्रांच शुरू कर निवेश और वेल्थ मैनेजमेंट से जुड़ी सेवाओं का दायरा बढ़ाया

Shantanu Roy
16 Nov 2026 7:50 PM IST
द वेल्थ कंपनी ने रायपुर में नई ब्रांच शुरू कर निवेश और वेल्थ मैनेजमेंट से जुड़ी सेवाओं का दायरा बढ़ाया
x
छग
Raipur. रायपुर। पैंटोमैथ ग्रुप के एसेट मैनेजमेंट बिजनेस द वेल्थ कंपनी ने रायपुर के फाफाडीह चौक में अपनी नई ब्रांच शुरू की है। इसके माध्यम से मध्य भारत में कंपनी की उपस्थिति और भी मजबूत हुई है। यह विस्तार कंपनी की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह छोटे और मध्यम शहरों में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके माध्यम से निवेशकों और डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स को प्रोफेशनल तरीके से मैनेज किए जाने वाले निवेश के ज्यादा विकल्प उनके करीब उपलब्ध कराए जाएँगे।
छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। निवेशकों की बढ़ती भागीदारी और वित्तीय संपत्तियों में बढ़ोतरी के चलते यह राज्य एक अहम् बाजार बन रहा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के आँकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 तक राज्य में म्यूचुअल फंड का औसत एसेट अंडर मैनेजमेंट (एएयूएम) बढ़कर 57,628 करोड़ रुपए हो गया। अप्रैल 2026 में यह आँकड़ा 51,055 करोड़ रुपए था। इस तरह इसमें करीब 12.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। खास बात यह है कि राज्य में म्यूचुअल फंड के कुल निवेश में 62 प्रतिशत हिस्सेदारी इक्विटी आधारित निवेश की है। इससे स्पष्ट होता है कि लोग अब बाजार से जुड़े निवेश विकल्पों में भी ज्यादा रुचि ले रहे हैं।
राज्य की अर्थव्यवस्था में लगातार हो रही बढ़ोतरी भी निवेश के इस अवसर को मजबूत बना रही है। छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में राज्य का ग्रॉस स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट (जीएसडीपी) मौजूदा कीमतों पर 6.31 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। यह पिछले साल के मुकाबले 11.57 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। वहीं, राज्य की प्रति व्यक्ति आय (प्रति व्यक्ति नेट स्टेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट) 10.07 प्रतिशत बढ़कर 1,79,244 रुपए होने का अनुमान है। इसके अलावा, सर्विस सेक्टर में 9.11 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान जताया गया है। अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी, लोगों की आय में इजाफा और निवेश में बढ़ती भागीदारी से राज्य में निवेश के लिए उपलब्ध धनराशि का दायरा बढ़ रहा है।
जैसे-जैसे निवेशकों की वित्तीय समझ बढ़ रही है और उनके निवेश पोर्टफोलियो बेहतर हो रहे हैं, वैसे-वैसे उनकी जरूरतें भी बदल रही हैं। अब वे पारंपरिक म्यूचुअल फंड के अलावा अपनी जरूरत के हिसाब से वेल्थ मैनेजमेंट और दूसरे निवेश विकल्पों में भी रुचि दिखा रहे हैं। देश के स्तर पर देखें, तो सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के अनुसार, जून 2026 तक अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (एआईएफ) इंडस्ट्री में कुल 17.53 लाख करोड़ रुपए के निवेश की प्रतिबद्धता दर्ज की गई और 7.11 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया जा चुका था। वहीं, एसोसिएशन ऑफ पोर्टफोलियो मैनेजर्स इन इंडिया (एपीएमआई) के अनुसार, सितंबर 2026 तक पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (पीएमएस) इंडस्ट्री का एसेट अंडर मैनेजमेंट करीब 5.88 लाख करोड़ रुपए था।
भारत में निवेश के बदलते तरीकों से छत्तीसगढ़ जैसे उभरते क्षेत्रीय बाजारों के लिए भी नए अवसर बन रहे हैं। इससे यहाँ के निवेशकों को पारंपरिक निवेश विकल्पों के साथ-साथ बेहतर और अपनी जरूरत के हिसाब से तैयार की गई निवेश योजनाओं का लाभ मिल सकता है। द वेल्थ कंपनी की फाउंडर, एमडी और सीईओ मधु लुनावत ने कहा, "छत्तीसगढ़ भारत में तेजी से बढ़ती संपत्ति और निवेश के नए अवसरों का एक अहम हिस्सा है। जैसे-जैसे इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है और निवेशकों की समझ बढ़ रही है, वैसे-वैसे उनकी निवेश से जुड़ी जरूरतें भी पारंपरिक बचत और निवेश विकल्पों से आगे बढ़ रही हैं।“
उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य रायपुर जैसे उभरते बाजारों के निवेशकों तक वेल्थ क्रिएशन से जुड़ी सभी सुविधाएँ पहुँचाना है। नए ऑफिस के माध्यम से हम म्यूचुअल फंड, स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (एसआईएफ), पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (पीएमएस), अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (एआईएफ), रियल एस्टेट फंड और निवेश से जुड़ी दूसरी वैकल्पिक योजनाओं सहित कई तरह के प्रोफेशनल तरीके से मैनेज किए जाने वाले निवेश विकल्प उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।“ उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि इस क्षेत्र के निवेशकों और डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स को भी निवेश के वही बेहतर और अलग-अलग विकल्प मिलें, जो देश के बड़े फाइनेंशियल सेंटर्स में उपलब्ध हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ नए शहरों में अपनी पहुँच बढ़ाना नहीं है, बल्कि निवेश की बेहतर समझ विकसित करना, डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स को मजबूत बनाना और इस क्षेत्र की लंबे समय में संपत्ति बढ़ाने की यात्रा में भागीदार बनना भी है।"
रायपुर का नया ऑफिस छत्तीसगढ़ और आसपास के बाजारों के निवेशकों, डिस्ट्रीब्यूटर्स और फाइनेंशियल इंटरमीडियरीज के लिए वेल्थ और निवेश से जुड़ी सभी सुविधाओं का केंद्र होगा। अपने बढ़ते निवेश प्लेटफॉर्म के माध्यम से द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड, एसआईएफ, पीएमएस, एआईएफ, रियल एस्टेट फंड और दूसरे वैकल्पिक निवेश विकल्प उपलब्ध कराएगी। इस ऑफिस के माध्यम से कंपनी डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत करने, निवेशकों को जागरूक करने और क्षेत्र के लोगों तक प्रोफेशनल तरीके से मैनेज किए जाने वाले निवेश के ज्यादा विकल्प पहुंचाने पर ध्यान देगी। यह विस्तार द वेल्थ कंपनी की देशभर में अपनी पहुँच का विस्तार करने की बड़ी योजना का हिस्सा है। कंपनी खासतौर पर ऐसे बाजारों पर ध्यान दे रही है, जहाँ आर्थिक विकास, कारोबार के नए अवसर और निवेश में बढ़ती भागीदारी के चलते निवेश के लिए उपलब्ध धनराशि बढ़ रही है। कंपनी का मानना है कि भारत में निवेश का अगला दौर छोटे और उभरते शहरों से आगे बढ़ेगा। ऐसे में, इन बाजारों में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना कंपनी की लंबी अवधि की विकास योजना का अहम् हिस्सा है।
Next Story