छत्तीसगढ़

एसपी के पास पहुंच गया पीड़ित, चाक़ूबाजों का नाम गिनाया, थाना प्रभारी के फुले हाथ-पांव

Nil dhankar
4 Jun 2026 4:08 PM IST
एसपी के पास पहुंच गया पीड़ित, चाक़ूबाजों का नाम गिनाया, थाना प्रभारी के फुले हाथ-पांव
x
छग

बलौदाबाजार। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भरसेला (बड़ा) में युवक पर हुए मारपीट और कथित चाकू हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। न्याय की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष आज गुरुवार 4 जून को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और आवेदन देकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

पीड़ित रोमनाथ वर्मा ने आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की और इस दौरान चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके गले में टांके लगाए गए।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोप है कि आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार धमकियां देकर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Next Story