छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल की चाची प्रेमलता अग्रवाल की श्रद्धांजलि सभा और पगड़ी रस्म कल

Shantanu Roy
8 April 2026 7:04 PM IST
सांसद बृजमोहन अग्रवाल की चाची प्रेमलता अग्रवाल की श्रद्धांजलि सभा और पगड़ी रस्म कल
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की पूजनीय चाची, स्वर्गीय प्रेमलता अग्रवाल की आत्मा की शांति के निमित्त श्रद्धांजलि सभा एवं पगड़ी रस्म का आयोजन गुरुवार 9 अप्रैल 2026 को सायं 5 बजे उनके निवास स्थल श्रीराम जी वाटिका, मौलश्री विहार, श्रीराम मंदिर के पास, वीआईपी रोड, रायपुर में किया जाएगा। राजेंद्र गल्ला भंडार (रामसागर पारा) परिवार की वरिष्ठ सदस्या एवं बिशन लाल जी अग्रवाल की धर्मपत्नी प्रेमलता अग्रवाल का निधन बीते 28 मार्च को हो गया था। वे अपने पीछे एक भरा-पूरा एवं प्रतिष्ठित परिवार छोड़ गई हैं।

वे छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, गणेश अग्रवाल एवं आशा (गोंदिया) की ममतामयी माताजी थीं। साथ ही, वे पूरनलाल, कैलाश, राजेंद्र प्रसाद, गोपालकृष्ण, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, अशोक, विजय (अध्यक्ष, अग्रवाल सभा रायपुर), योगेश एवं यशवंत अग्रवाल की पूजनीय चाची थीं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं अग्रवाल परिवार ने सभी इष्ट मित्रों, परिजनों एवं शुभचिंतकों से इस शोक सभा में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।
Tagsश्रद्धांजलि सभापगड़ी रस्मप्रेमलता अग्रवालबृजमोहन अग्रवालरायपुरनिधनशोक सभाअग्रवाल परिवारवीआईपी रोडश्रीराम जी वाटिकामौलश्री विहारश्रीराम मंदिर9 अप्रैल 2026सांय 5 बजेराजेंद्र गल्ला भंडाररामसागर पाराबिशन लाल अग्रवालछत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्सदेवेंद्र अग्रवालगणेश अग्रवालआशा गोंदियापूरनलालकैलाशराजेंद्र प्रसादगोपालकृष्णअशोक अग्रवालविजय अग्रवालयोगेश अग्रवालयशवंत अग्रवालश्रद्धांजलि कार्यक्रमपरिवारजनशुभचिंतकसामाजिक कार्यक्रमअंतिम संस्कारशोक संदेशTribute meetingturban ceremonyPremlata AgarwalBrijmohan AgarwalRaipurdeathcondolence meetingAgarwal familyVIP RoadShri Ram Ji VatikaMaulshree ViharShri Ram Mandir9 April 20265 pmRajendra Galla BhandarRamsagar ParaBishan Lal AgarwalChhattisgarh Chamber of CommerceDevendra AgarwalGanesh AgarwalAsha GondiaPuranlalKailashRajendra PrasadGopalkrishnaAshok AgarwalVijay AgarwalYogesh AgarwalYashwant Agarwaltribute programfamily memberswell-wisherssocial programfuneralcondolence message
Next Story