छत्तीसगढ़

DSP की बेटी को धमकी देने वाले अरेस्ट, पुलिस का खुलासा

Nil dhankar
8 April 2026 6:00 PM IST
DSP की बेटी को धमकी देने वाले अरेस्ट, पुलिस का खुलासा
x
छग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक पुलिस अधिकारी (DSP) की बेटी कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मंडावी को अपहरण और गैंगरेप की धमकी दी गई। इस पूरे मामले का खुलासा आरोपियों के बीच हुई चैट सामने आने के बाद हुआ। पुलिस ने इस मामले में केशकाल थाने में एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, युवती सोशल मीडिया पर सक्रिय है और आदिवासी संस्कृति व परंपराओं से जुड़े विषयों पर कंटेंट बनाती है। इसी को लेकर कुछ युवकों ने उसे निशाना बनाते हुए अपहरण और गैंगरेप की योजना बनाई थी। चैट सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के मोबाइल और अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त कर जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे और उसी के आधार पर साजिश रची गई थी। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

Next Story