छत्तीसगढ़

मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग पर ट्रैफिक असिस्टेंट की नजर पड़ी, बड़ा हादसा टला

Nilmani Pal
4 Jun 2025 2:38 PM IST
मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग पर ट्रैफिक असिस्टेंट की नजर पड़ी, बड़ा हादसा टला
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर रेल मंडल में तैनात ट्रैफिक असिस्टेंट भगवती प्रसाद झरिया की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने चलती ट्रेन में आग लगी देख समय रहते जानकारी दी, जिससे ट्रेन को रोका गया और आग बुझाकर यात्रियों की जान बचाई जा सकी।

ये घटना 9 मई 2025 की है। झरिया उस वक्त लोहारा और उमर गांव के बीच ट्रैक पर काम कर रहे थे। उसी दौरान अप लाइन में जा रही एक मालगाड़ी के इंजन से सातवें डिब्बे की ट्रॉली में उन्हें आग लगती दिखी। आग गर्म एक्सल की वजह से लगी थी।

भगवती प्रसाद ने बिना देरी किए ट्रैक मैनेजर को इसकी जानकारी दी। ट्रेन को तुरंत रोका गया और वहां मौजूद कर्मचारियों ने बालू डालकर आग बुझाई। जरूरी जांच और कार्रवाई के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। जो कर्मचारी सुरक्षा को लेकर सजग रहते हैं और समय पर जरूरी कदम उठाते हैं, उन्हें हर महीने होने वाली सेफ्टी मीटिंग में सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में 3 जून को भगवती प्रसाद झरिया को उनके सराहनीय कार्य के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने सम्मानित किया। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक, प्रमुख मुख्य सुरक्षा अधिकारी और अन्य विभागों के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहे।

Next Story
null